फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Newly appointed presiding officer saw the letter of Behmai case, now hearing on July 18

कानपुर देहात : नव नियुक्त पीठासीन अधिकारी ने देखी बेहमई कांड की पत्रावली, अब 18 जुलाई को सुनवाई

Tue, 12 Jul 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Newly appointed presiding officer saw the letter of Behmai case, now hearing on July 18
कानपुर देहात। सन 1981 में हुए बेहमई कांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। नवनियुक्त पीठासीन अधिकारी के सामने सोमवार को मामले की पहली पेशी हुई। कोर्ट ने पत्रावली का अवलोकन कर सुनवाई की अगली तारीख 18 जुलाई तय की है।
विज्ञापन

बेहमई गांव में फूलन देवी ने 14 फरवरी 1981 को साथियों के साथ मिलकर 20 लोगों को हत्या कर दी थी। वहीं छह लोग घायल हो गए थे। मामले में गांव के राजा राम सिंह ने फूलन देवी और उसके साथी डकैतों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई के दौरान घटना के वादी व गवाह समेत अधिकांश आरोपियों की मौत हो चुकी है। मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। सोमवार को नवनियुक्त पीठासीन अधिकारी चंद्रमणि मिश्रा की अदालत के सामने पहली बार सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव पक्ष के अधिवक्ता गिरीश नारायण दुबे ने बताया कि कोर्ट ने पत्रावली का अवलोकन किया। साथ ही दोनों पक्षों से मामले की जानकारी लेकर सुनवाई के लिए अगली तारीख 18 जुलाई तय की। इस दौरान विश्वनाथ व श्यामबाबू कोर्ट में उपस्थित रहे। वहीं पोसा जेल में बंद हैं। अत्यधिक वृद्ध व बीमार होने के कारण उसे कोर्ट नहीं लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed