फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Neither a stretcher nor a wheel chair was given, a glucose bottle was given to the patient

कानपुर देहात : न स्ट्रेचर दिया न व्हील चेयर, मरीज को ही थमा दी ग्लूकोज की बोतल

Sun, 20 Feb 2022 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Neither a stretcher nor a wheel chair was given, a glucose bottle was given to the patient
अकबरपुर जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर खड़ा मरीज। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिला अस्पताल में लाचार प्रबंधन के कारण मरीजों और तीमारदारों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बेहतर उपचार की उम्मीद में पहुंचने वाले मरीज और उनके तीमारदारों को स्वयं ही वार्ड ब्वाय का काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे मरीज को तो न स्ट्रेचर मिला और न ही व्हील चेयर। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मरीज को ही ग्लूकोज की बोतल थमाकर इमरजेंसी से जनरल वार्ड में भेज दिया।
विज्ञापन

कानपुर नगर के केशवनगर निवासी पुनीत दुबे अकबरपुर में चुनाव ड्यूटी में आए थे। अचानक तबीयत बिगड़ी तो वह बेसुध होकर गिर गए। इस पर पुनीत का एक साथी उन्हें जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां ईएमओ डॉ. पवन ने पुनीत का उपचार किया तो कुछ देर बाद उसे होश आ गया। इस पर डॉक्टर ने पुनीत को जनरल वार्ड में शिफ्ट करने को कहा। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पुनीत के एक हाथ में ग्लूकोज की बोतल थमा दी और बिना स्ट्रेचर व व्हील चेयर के ही जनरल वार्ड में पहुंचने का फरमान सुना दिया।

पुनीत हाथ में ग्लूकोज की बोतल लेकर अस्पताल की पहली मंजिल में बने जनरल वार्ड की तरफ चल पड़े। सीढ़ियां चढ़ने के दौरान वह कई बार लड़खड़ाए भी।
मामला मेरी जानकारी में नहीं है। इमरजेंसी से जनरल वार्ड में शिफ्ट होने के लिए वार्ड ब्वॉय को स्ट्रेचर में लिटाकर मरीज को ले जाना चाहिए। मामले की जांच कराई जाएगी। - डॉ. वंदना सिंह, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed