{"_id":"6131d8578ebc3e678e1fd94b","slug":"kanpur-dehat-munshi-protesting-against-beating-accused-in-police-station-daroga-threatened-investigation-started","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: थाने में आरोपी को पीटने के विरोध पर मुंशी पर तानी रिवॉल्वर, जान से मारने की धमकी, जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: थाने में आरोपी को पीटने के विरोध पर मुंशी पर तानी रिवॉल्वर, जान से मारने की धमकी, जांच शुरु
Fri, 03 Sep 2021 02:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:33 PM IST
सार
एसपी कानपुर देहात ने बताया कि दोनों दरोगा ने मिलकर एक व्यक्ति की पिटाई की थी। यह आचरण सरकारी सेवा नियमावली के विपरीत है। इस पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। घटना की जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में देवराहट थाने में मुंशी पर रिवाल्वर तानने के मामले में सीओ जांच शुरु कर दी है। थाने में पीडि़त की पिटाई करने का विरोध करने पर दरोगा ने मुंशी पर रिवाल्वर तान दी थी। मामले में एसपी ने दो दरोगाओं को निलंबित किया था। वहीं पीडि़त की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ एसस/एसटी एक्ट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी के निर्देश पर सीओ ने आरोपी दरोगाओं के खिलाफ जांच शुरू की है।
कानपुर देहात में देवराहट थाने में तैनात दो दरोगाओं ने बुधवार रात मारपीट के आरोपी को पकड़कर थाने में बुरी तरह पीटा था। नियमों का हवाला देकर मुंशी ने इसका विरोध किया तो उस पर रिवॉल्वर तान दी और गोली मारने की धमकी दी थी। जानकारी पर रात में ही एसपी थाने पहुंचे और जांच में दोषी मिलने पर दोनों दरोगाओं को निलंबित कर दिया था। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर दोनों पर मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच सीओ भोगनीपुर को सौंपी गई है।

देवराहट थानाक्षेत्र के सुजौर गांव के अनुसूचित जाति के प्रमोद कुमार के खिलाफ तीन दिन पहले मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस पर दरोगा अनिल सिंह भदौरिया और दिवाकर पांडेय बुधवार शाम को उसे पकड़कर थाने ले आए। दोनों दरोगाओं ने उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। थाने में तैनात मुंशी रामकिशन ने इसका विरोध किया।
इससे नाराज दरोगा अनिल सिंह ने मुंशी पर सरकारी रिवाल्वर तान दी, साथ ही गोली मारने की धमकी दी। इस घटनाक्रम से थाने में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी वीआईपी ड्यूटी में इटावा गए थे। इस पर मुंशी ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जानकारी पर एसपी केशव कुमार चौधरी रात में ही थाने पहुंचे। उन्होंने छानबीन के बाद दोनों दरोगा को निलंबित कर दिया।
साथ ही प्रमोद कुमार की तहरीर पर दोनों दरोगा पर मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी। एसपी ने बताया कि दोनों दरोगा ने एक व्यक्ति की पिटाई की है। यह आचरण सरकारी सेवा नियमावली के विपरीत है। इस पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जांच सीओ भोगनीपुर प्रभात कुमार को सौंपी गई है।