फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat Mud house collapses during rain mother and daughter die after being buried under the debris

कानपुर देहात: तेज बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 27 Sep 2026 10:19 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 27 Sep 2026 10:19 AM IST
सार

Kanpur Dehat News: शिवली थाना क्षेत्र अंतर्गत नवल निवादा गांव में बारिश के कारण कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर मां और बेटी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और सीएचसी शिवली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat Mud house collapses during rain mother and daughter die after being buried under the debris
मृतक मां-बेटी की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में शिवली थाना क्षेत्र के नवल निवादा गांव में रविवार देर रात तेज बारिश के बीच कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और सीएचसी शिवली पहुंचाया।

विज्ञापन

यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवल निवादा निवासी दिवंगत रामेश्वर पाल की पत्नी शांति देवी (70), बेटी नीलू (30) के साथ गांव के कच्चे मकान में रह रही थी। एक बेटा ट्रक चालक है वह घर से बाहर था। रविवार रात बारिश के बीच मकान की छत ढह गई।

विज्ञापन

Kanpur Dehat Mud house collapses during rain mother and daughter die after being buried under the debris
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

देर रात डायल 112 को दी सूचना
मलबे में मां बेटी दब गई। पड़ोसी ने मकान गिरने पर रात करीब 2:40 बजे डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर अधिकारी पुलिस बल के साथ नवल निवादा गांव पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला।

विज्ञापन

Kanpur Dehat Mud house collapses during rain mother and daughter die after being buried under the debris
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
इसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसडीएम प्रतिभा मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed