फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: MR accidentally sat in another train, died while landing at Bhaupur

Kanpur Dehat : गलती से दूसरी ट्रेन में बैठ गया एमआर, भाऊपुर में उतरने के दौरान मौत

Mon, 01 Aug 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: MR accidentally sat in another train, died while landing at Bhaupur
मृतक विकास का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
शिवली। काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए दोस्तों के साथ वाराणसी जा रहे एमआर की भाऊपुर के पास चलती ट्रेन से उतरते समय गिर मौत हो गई। वह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर वाराणसी की बजाय दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठ गया था।
विज्ञापन

कानपुर नगर के हरदेव नगर बर्रा निवासी सुनील कुमार मिश्रा के पुत्र विकास मिश्रा (25) एक दवा कंपनी में एमआर थे। शनिवार को वह दोस्त अंकित निषाद व आनंद के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन

अंकित व आनंद ने बताया कि कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचने पर वहां एक साथ अप व डाउन की लिच्छवी एक्सप्रेस आ गई। गलती से वह लोग वाराणसी की बजाय दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन पर सवार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर देहात के भाऊपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने पर उन्हें जानकारी हुई कि ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही है। इसके बाद तीनों ने रास्ते में ही ट्रेन से उतरने का फैसला लिया। शिवली क्षेत्र के भाऊपुर रेलवे स्टेशन से आगे रैपालपुर गांव के पास ट्रेन धीमी हुई तो वह और आनंद पहले नीचे उतरे।
पीछे से विकास उतर रहा था, तभी उसका पैर लड़खड़ा गया। ट्रेन की चपेट में आकर विकास घायल हो गया। सूचना पर भाऊपुर चौकी प्रभारी अंकित व आनंद के साथ विकास को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विकास की मौत से मां रेखा, छोटा भाई सौम्य व परिवार के अन्य लोग बिलख पड़े। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे में विकास की मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed