{"_id":"64dfc8e8bb87ddecfa0cc105","slug":"kanpur-dehat-mother-did-not-give-money-to-drink-alcohol-then-the-young-man-hanged-himself-kanpur-news-c-220-1-akb1002-1860-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मां ने शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मां ने शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में शराब पीने के लिए पैसे न मिलने पर एक युवक ने गुरुवार की रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बारा गांव निवासी बउवन (32) नशे का आदी था। वह मां चंदाकली से रुपये मांगता रहता था। बताते हैं कि गुरुवार को शराब पीने के लिए उसने मां से रुपये मांगे। इस पर मां ने बीमारी का इलाज चलने के बाद भी उसकी हरकतों में सुधार न होने की बात कह नाराजगी जताई।
इस पर बउवन कमरे में जाकर लेट गया। रात में उसने कमरे में छत पर लगे कुंड़े में फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। इस पर मां बिलखने लगी।
विज्ञापन
गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बारा चौकी प्रभारी रामबीर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी शोभा तीन बच्चों के साथ मायके गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।