{"_id":"6272d877051a1f1d375f8f36","slug":"kanpur-dehat-more-than-125-poles-broken-due-to-storm-and-rain-power-failure-in-four-city-areas-and-more-than-one-thousand-villages-akbarpur-news-knp6949351106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : आंधी-बारिश से 125 से अधिक पोल टूटे, चार नगर क्षेत्र व एक हजार से अधिक गांवों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : आंधी-बारिश से 125 से अधिक पोल टूटे, चार नगर क्षेत्र व एक हजार से अधिक गांवों में बिजली गुल
विज्ञापन
आंधी से अकबरपुर में झुका विद्युत पोल। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। आंधी के साथ बारिश होने से बुधवार शाम को ग्रिड सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इधर पुखरायां व रनियां खंड में आंधी से 125 से अधिक पोल टूट गए।
कई जगह मेन लाइन में फाल्ट आ गए तो एलटी लाइन के तार उलझ गए। करीब 30 उपकेंद्रों से जुड़े चार नगरीय क्षेत्रों व एक हजार से अधिक गांवों में बिजली गुल है। फिलहाल मेन लाइनों के फाल्ट को दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
आंधी के साथ हुई बारिश से बुधवार की शाम को करीब 4.15 बजे बिजली आपूर्ति व्यवस्था धड़ाम हो गई। ग्रिड सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इधर आंधी से पुखरायां खंड में करीब एक सौ से अधिक पोल टूट गए।
विज्ञापन
अकबरपुर उपखंड में दस पोल टूटने की जानकारी मिली है। जबकि रनियां खंड क्षेत्र में 25 से अधिक पोल टूटे हैं। मेन लाइन पर पेड़ की डालें गिरने से भी नुकसान हुआ है। इससे पुखरायां खंड के 19 उपकेेंद्र, रनियां खंड के नौ और झींझक खंड के दो उपकेंद्र ठप हो गए।
पुखरायां कस्बा, अकबरपुर, रूरा व रनियां में बिजली गुल हो गई। आंधी के समय एलटी लाइन पर पुखरायां में बीज भंडार के पास काम कर रहे लाइनमैन की गैंग पर पेड़ की मोटी डाल टूटकर गिरी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन चपेट में आने से चार बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई।
एक्सईएन पुखरायां कुलदीप यादव ने बताया कि आंधी की वजह से सबसे अधिक नुकसान पुखरायां खंड में हुआ है। उन्होंने बताया कि अकोढ़ी, अमरौधा, नोनापुर, सरांय, अकबरपुर उप खंड में अकबरपुर कस्बा, मुतैहरापुर, सिंगरसीपुर व मुंगीसापुर समेत 19 उपकेंद्र ठप हो गए।
अकबरपुर में मेन लाइन के दो पोल टूटने से देर रात तक उपकेंद्र की बिजली बहाल होने की उम्मीद है। रनियां खंड के एक्सईएन अनिल आहूजा ने बताया कि रूरा, बनीपारा, डेरापुर, न्यू रनियां व न्यू बारा उपकेंद्र ठप हो गए। झींझक एक्सईएन संतोष कुमार ने बताया कि शोभन व मैथा उपकेंद्रों से जुड़े करीब दो सौ गांवों की बिजली गुल रही।
आंधी के साथ हुई बारिश से पुखरायां, रनियां व शिवली क्षेत्र में कई जगह पर फाल्ट हुए हैं। मेन लाइनों को भी नुकसान हुआ है। फिलहाल मेन लाइनों को दुरुस्त कराकर उपकेंद्र तक बिजली आपूर्ति बहाल कराना प्राथमिकता है। इसके बाद एलटी लाइनों के फाल्ट ठीक कराए जाएंगे। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। - एके वर्मा, अधीक्षण अभियंता कानपुर देहात।