{"_id":"6710fb62e6ab878d7902d5ff","slug":"kanpur-dehat-missing-girl-s-body-found-in-drain-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: लापता किशोरी का नाले में मिला शव, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: लापता किशोरी का नाले में मिला शव, परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगा किया हंगामा
Thu, 17 Oct 2024 05:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:30 PM IST
सार
कानपुर देहात में लापता किशोरी का अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना से गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में शिवली थाना क्षेत्र के लुधौरा गांव के बाहर खेतों के बीच से निकले नाले में गुरुवार दोपहर को लापता किशोरी का अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया। परिजनों ने हंगामा करते हुए शिवली-कल्याणपुर मार्ग जाम कर दिया। मृतका के पिता ने बताया कि 14 वर्षीय बेटी 10 अक्तूबर को पड़ोसी के घर मोबाइल का चार्जर लेने गई थी। वहीं पर गांव के दो युवकों ने उसका वीडियो बना लिया था।
इसके बाद से बेटी का पता नहीं चला। 12 अक्तूबर को बाघपुर चौकी में शिकायत की। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि जिन लड़कों पर पिता ने शक जताया था पुलिस ने उन्हें पकड़ा और बाद में छोड़ दिया था। गुरुवार को शव मिलने के बाद उसने कपड़ों से बेटी की पहचान की। शव एक सप्ताह पुराना होने के कारण सड़ गया था। इधर जाम लगा हंगामा किए जाने की जानकारी पर भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है।