फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   The missing girl was not found in Kanpur Dehat, the police is also collecting the details of the tantriks

Kanpur Dehat: लापता बालिका का पांचवें दिन भी नहीं चला पता, तांत्रिकों का ब्योरा भी जुटा रही पुलिस

Sat, 24 Dec 2022 12:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2022 12:24 PM IST
सार

भोगनीपुर थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले लापता हुई मासूम बच्ची का पता पुलिस अब तक नहीं लगा पाई है। लापता बालिका के संबंध में घर-घर पहुंच कर सीओ ने जानकारी ली। तो वहीं, क्षेत्र में तंत्र विद्या करने वालों के ऊपर भी पुलिस की निगाह है।

विज्ञापन
The missing girl was not found in Kanpur Dehat, the police is also collecting the details of the tantriks
बेटी के लापता होने पर गमगीन बैठी मां अनीता व गांव की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव से लापता बालिका का पता पांचवें दिन भी नहीं चला। पुलिस ने तंत्रमंत्र करने वालों के संबंध में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी। कोतवाल पुलिस बल के साथ शुक्रवार को बालिका की तलाश में जुटे रहे। वहीं, महिला पुलिस घर-घर पहुंच कर जानकारी जुटाती रही।

विज्ञापन

दौलतपुर गांव निवासी सोबरन की आठ वर्षीय पुत्री नेहा 19 दिसंबर की रात अचानक लापता हो गई थी। इस पर सोबरन की पत्नी अनीता ने 20 दिसंबर की शाम पुलिस को जानकारी दी थी। वहीं, जानकारी पर बुधवार को आईजी प्रशांत कुमार, एसपी सुनीति सहित पूरा पुलिस गांव पहुंचा था।
विज्ञापन

बालिका की तलाश के दौरान आईजी ने ड्रोन कैमरे से जंगल में तलाश करने के निर्देश दिए थे। इस पर गुरुवार को ड्रोन कैमरे से तलाश की गई थी। वहीं, शुक्रवार को सीओ तुन उपाध्याय, कोतवाल अजयपाल सिंह और अमरौधा चौकी इंचार्ज रजनीश सिंह ने पुलिस बल के साथ बालिका की तलाश जारी रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन




गांव में आने जाने वाले तांत्रिकों के संबंध में भी जानकारी जुटाई। यमुना नदी के तट पर भी बालिका की तलाश की। कोतवाल अजयपाल सिंह ने बताया कि बालिका की तलाश की जा रही है। पुलिस बल हर संभावित स्थान पर पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed