{"_id":"6240c2fa2d23f5730d17b40a","slug":"kanpur-dehat-misdeed-with-woman-in-bolero-was-going-to-take-medicine-for-sister-in-law-akbarpur-news-knp6878649145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : बोलेरो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ननद के लिए लेने जा रही थी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : बोलेरो में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, ननद के लिए लेने जा रही थी दवा
विज्ञापन
सिकंदरा। महमूदपुर गांव के पास दवा लेने जा रही महिला को बोलेरो सवार ने वाहन में बैठा कर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद अर्द्धबेहोशी की हालत में दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। घटना के पांच दिन बाद महिला ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह 22 मार्च की दोपहर में ननद के लिए दवा लेने जा रही थी। रास्ते में महमूदपुर गांव निवासी विनय यादव बोलेरो से जाता मिला। उसने बोलेरो से मेडिकल स्टोर तक छोड़ने की बात कह कर वाहन में बैठा लिया।
वाहन में दो लोग पहले से सवार थे। थोड़ी देर बाद एक युवक ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। अर्द्धबेहोश होने पर सभी ने उससे दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर डरा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद तुतुआपुर गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। डर की वजह से उसने कई दिन बाद पति को इसकी जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक रामगोविंद मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर विनय समेत तीन के खिलाफ जान से मारने की धमकी, सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है।