{"_id":"6211504907e6cf1f4324c3d6","slug":"kanpur-dehat-misdeed-with-a-teenager-in-marriage-ceremony-report-filed-akbarpur-news-knp681541245","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : शादी समारोह में आई किशोरी के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : शादी समारोह में आई किशोरी के साथ दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन के भाई ने शादी में शामिल होने आई किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को खोजते हुए मां मौके पर पहुंची तो आरोपी उसे धक्का देकर भाग निकला। जानकारी पर सीओ पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और जांच पड़ताल की।
बिरहुन चौकी क्षेत्र निवासी किसान की 13 वर्षीय बेटी शुक्रवार की रात गांव में ही आयोजित शादी समारोह में गई थी। यहां पर कानपुर से बारात आई थी। सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे।
इस दौरान लघुशंका के लिए किशोरी खेत की ओर गई तो मौके पर दुल्हन का भाई दिलीप भी पहुंच गया और उससे दुष्कर्म किया। वहीं, किशोरी को खोजते हुए उसकी मां भी मौके पर पहुंची। इस पर दिलीप उसे धक्का देकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
किशोरी के पिता की सूचना पर शनिवार सुबह सीओ ने फोर्स के साथ गांव पहुंचकर पड़ताल की। पुलिस को खेत से दिलीप के कपड़े और चप्पल मिली है। रसूलाबाद सीओ विजयेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।