फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Minor cousin misdeeds six-year-old innocent, investigation started on mother's Tahrir

Kanpur Dehat: छह साल की मासूम से नाबालिग चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

Sat, 08 Jul 2023 03:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Jul 2023 03:46 PM IST
सार

महिला दरोगा की पूछताछ में मासूम ने बिस्किट दिलाने के बहाने घर ले जाने और मुंह दबाकर गलत काम करने की बात कही। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : Minor cousin misdeeds six-year-old innocent, investigation started on mother's Tahrir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक छह वर्षीय मासूम से उसके ही नाबालिग चचेरे भाई ने घर में दुष्कर्म किया। जानकारी पर बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा दो की छात्रा के साथ उसके ताऊ के नाबालिग लड़के ने बुधवार शाम घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

मूंगफली बीन कर खेत से जब मासूम की मां घर लौटी,तब उसे मामले की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार के लोगों को जानकारी दी। गुरुवार को मासूम की मां छात्रा को लेकर थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। महिला दरोगा की पूछताछ में मासूम ने बिस्किट दिलाने के बहाने घर ले जाने और मुंह दबाकर गलत काम करने की बात कही। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed