फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Mentally ill woman misdeed in the garden, three arrested

कानपुर देहात : मानसिक बीमार महिला से बाग में सामूहिक दुष्कर्म, तीन को दबोचा

Thu, 07 Jul 2022 07:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Mentally ill woman misdeed in the garden, three arrested
संदलपुर (कानपुर देहात)। मंगलपुर क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को मानसिक बीमार महिला से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। गांव निवासी ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

मंगलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी के घर में दो वर्ष से एक मानसिक बीमार महिला (42) रह रही है। बुधवार की शाम महिला गांव के पास स्थित आम के बगीचे में पहुंच गई। इसी दौरान वहां पहुंचे अचरौली गांव निवासी भूप सिंह, हीरालाल व सुमगड़ा गांव के सत्यदेव ने उसे अकेला देख दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

महिला के चीखने पर गांव के युवक बगीचे में पहुंचे, तो दो आरोपी मौके से भाग गए। युवकों ने ग्रामीणों की मदद से सत्यदेव को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सत्यदेव के साथ ही अन्य दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी एके मिश्र ने बताया कि गांव निवासी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीनों को जल्द जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed