फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Mega vaccination camp organized at 227 centers, 16825 got vaccine for protection from corona

Kanpur Dehat : 227 केंद्रों पर लगा मेगा वैक्सीनेशन कैंप, 16825 ने लगवाया कोरोना से सुरक्षा का टीका

Mon, 05 Sep 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Mega vaccination camp organized at 227 centers, 16825 got vaccine for protection from corona
सरवनखेड़ा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय में वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेगा वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। इसमें 16825 लोगों ने उत्साह के साथ कोविड वैक्सीन की तीसरी डोज लगवाई। वहीं, एसडीएम, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व चिकित्साधिकारियों स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा गांव निवासी भानू प्रताप रविवार दोपहर गांव में लगे कैंप में वैक्सीन लगवाने पहुंचे तो वहां लंबी लाइन लगी थी। कुछ देर इंतजार के बाद उन्होंने वैक्सीन की तीसरी डोज लगवाई। इसी तरह रनियां के चिटिकपुर निवासी पूजा ने पीएचसी में टीकाकरण कराने के साथ अन्य लोगों को भी जागरूक किया।
विज्ञापन

वहीं, मेगा कैंप की व्यवस्था देखने के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमेश कुमार ने मैथा पीएचसी का निरीक्षण किया। राजपुर पीएचसी में एसडीएम पूनम गौतम, बड़ागांव भिक्खी में एसडीएम साक्षी शर्मा, कहिंजरी पीएचसी में एसडीएम डॉ. जितेंद्र ने टीकाकरण का जायजा लिया। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि जिले भर में 227 जगह कैंप लगाकर टीकाकरण किया गया। इसमें 16825 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed