फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat meeting

एक करोड़ से सड़क और नाली निर्माण

Sun, 01 Mar 2020 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat meeting
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में मौजूद विधायक प्रतिभा शुक्ला, चेयरमैन ज्योत्सना कटियार व सभासद। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। शनिवार को अकबरपुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक निर्धारित समय से सवा घंटे देरी बाद शुरू हुई। बोर्ड बैठक में 2020-21 का बजट सर्व सम्मति से पारित हुआ। नगर पंचायत मेें नाली, सड़क निर्माण, कूड़ादान रखवाने और सफाई उपकरणों के लिए एक करोड़ रुपये पास किए गए।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होनी थी। सदस्यों के न पहुंचने पर बैठक सवा बारह बजे शुरू हो सकी। पदेन सदस्य सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला की मौजूदगी मेें बैठक में वृद्ध व विधवा महिलाओं को साड़ी बांटने पर चर्चा की गई। आगे की कार्रवाई के लिए चेयरमैन व ईओ को अधिकृत किया गया। चेयरमैन ज्योत्सना कटियार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट रखते हुए बताया कि कुल अनुमानित आय 26.38 करोड़ रुपये व अनुमानित व्यय 26.36 करोड़ रुपये है। कुल बचत 2.49 लाख रुपये होगी। बैठक में ईओ देवहूति पांडेय, सभासद मनोज कुमारी, विनीता, साजदा बेगम, रेनू शुक्ला, मैसर बानो, राजेश गुप्ता, श्यामजी तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

परशुराम वाटिका के लिए संशोधित प्रस्ताव पास
बैठक में परशुराम वाटिका का मामला छाया रहा। सदन में ईओ द्वारा पूर्व में की गई गलती पर संशोधित प्रस्ताव पेश किया गया। इसे पारित किया गया। नागिनजसी नबीपुर स्थित परशुराम वाटिका का निर्माण गाटा संख्या 477 के रकबा 0.9960 हेक्टेयर पर कराने का प्रस्ताव रखा गया। शासन से धन की मांग करने की बात रखी गई। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। पूर्व मेें ईओ ने गलती कर निर्माण का प्रस्ताव गाटा संख्या 489 के रकबा 3.0100 पर करने का प्रस्ताव भेजा था। विधायक निधि से द्वार व बाउंड्री बनाने का प्रस्ताव डीआरडीए को भेजा था। सीडीओ के जांच कराने पर जगह गलत पाई गई थी। उसे नामंजूर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक से दूर रहे बाहरी लोग
शुक्रवार को नगर पंचायत के सभासदों ने चेयरमैन के पति व बाहरी लोगों के उपस्थित रहने का विरोध जताकर एसडीएम से सीसीटीवी कैमरे व पुलिस बल की निगरानी में बोर्ड की बैठक कराने की मांग की थी। इसको लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच कानाफूसी होती रही। बैठक में चेयरमैन के पति और अन्य बाहरी व्यक्ति नजर नहीं आए। बैठक शांतिपूर्ण माहौल में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed