फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Medical store operator and broker beat Timardar, opposed to taking maximum price of medicine

Kanpur Dehat: मेडिकल स्टोर संचालक और दलाल ने तीमारदार को पीटा, दवा के अधिकम दाम लेने का किया था विरोध

Sun, 05 Mar 2023 09:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 Mar 2023 09:00 AM IST
सार

इंजेक्शन के अधिक दाम लेने पर तीमारदार ने विरोध किया, तो मेडिकल स्टेर संचालक व दलाल ने मिलकर उसे पीट दिया। पीड़ित ने अस्पतील की चौकी में तहरीर दी है।

विज्ञापन
Medical store operator and broker beat Timardar, opposed to taking maximum price of medicine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात मरीज को लेकर पहुंचे तीमारदार को डॉक्टर ने दो इंजेक्शन बाहर स्थित मेडिकल स्टोर से लाने की पर्ची थमा दी। इस दौरान मौके पर मौजूद दलाल तीमरादार को लेकर मेडिकल स्टोर पर गया।

विज्ञापन

यहां दोनों इंजेक्शन के अधिक दाम लेने पर तीमारदार ने विरोध किया, तो मेडिकल स्टेर संचालक व दलाल ने मिलकर उसे पीट दिया। पीड़ित ने अस्पतील की चौकी में तहरीर दी है। जिला अस्पताल में लंबे समय से निजी अस्पतालों व मेडिकल स्टोरों के दलाल सक्रिय हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात मलासा ब्लॉक के हारामऊ गांव निवासी गिरीश कुमार त्रिपाठी बाइक से घर जा रहे थे। अकबरनगर के पास उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुखरायां कस्बा निवासी गिरिश के परिचित मेडिकल स्टोर संचालक सिद्धार्थ द्विवेदी अपनी कार से उन्हें देवीपुर सीएचसी ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर ने एक पर्ची में दो इंजेक्शन बाहर स्थित मेडिकल स्टोर से लाने के लिए कहा। इस दौरान वहां मौजूद दलाल उन्हें मेडिकल स्टोर तक ले गया। वहां दलाल ने दोनों इंजेक्शन निकलवाए और सिद्धार्थ को देकर 1600 रुपये मांगे।

इस पर सिद्धार्थ ने एक इंजेक्शन 50 रुपये और दूसरा 600 रुपये का होने की बात कह अधिक दाम देने से इनकार कर दिया। इसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक व दलाल ने उन्हें जमकर पीट दिया। किसी तरह वह जिला अस्पताल पहुंचे और चौकी में मौजूद होमगार्ड को जानकारी दी। इस पर होमगार्ड ने चौकी प्रभारी को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राम बहादुर को सिद्धार्थ से तहरीर दी है। चौकी प्रभारी राम बहादुर ने बताया कि सिद्धार्थ शराब के नशे में धुत था। उसने तहरीर दी है। इस पर शनिवार को दूसरे पक्ष को बुलाया गया था, लेकिन सिद्धार्थ आए नहीं। वहीं, डॉक्टर ने मरीज को हैलट के लिए रेफर कर दिया।

अस्पताल में दलाल चिह्नित नहीं कर पा रही पुलिस
जिला अस्पताल में 24 घंटे दलालों का बोलबाला रहता है। इसके बाद भी अस्पताल पुलिस दलालों को चिह्नित नहीं कर पा रही। उन्हें सीएमएस और डॉक्टर की शिकायत का इंतजार है। चौकी प्रभारी राम बहादुर ने बताया कि कोई शिकायत करे तो कार्रवाई की जाए। 

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। सोमवार को मामले की जानकारी करके इमरजेंसी डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। अस्पताल से बाहर की दवा लिखना बिल्कुल गलत है। -डॉ. खालिद रिजवान, सीएमएस

 

मामला संज्ञान में नहीं है। मेडिकल स्टोर पर दवा की ओवररेटिंग करना गलत है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  -रेखा सचान, ड्रग इंस्पेक्टर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed