फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Medical College will recruit 35 posts up to Associate Professor, interviews will start from tomorrow

Kanpur News: मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर तक के 35 पदों पर होगी भर्ती, कल से शुरू होंगे साक्षात्कार

Mon, 03 Apr 2023 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Medical College will recruit 35 posts up to Associate Professor, interviews will start from tomorrow
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में उपचार से लेकर मेडिकल छात्रों को पढ़ाने के लिए प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 35 पदों पर भर्ती होगी। मंगलवार से कॉलेज में पांच डॉक्टरों का पैनल इसके लिए साक्षात्कार लेगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज को जून तक पूरा कराया जाना है। इसके बाद कॉलेज को मान्यता देने वाली संस्था नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के अधिकारी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद यहां पर नीट पास करने वाले 100 अभ्यार्थियों का पहला बैच पढ़ाई करने के लिए आएगा।
विज्ञापन


इनको पढ़ाने के लिए कॉलेज में आठ प्रोफेसर, 20 एसोसिएट प्रोफेसर और 25 असिस्टेंट प्रोफेसर की जरूरत होगी। इन सभी को कॉलेज के प्राचार्य अपने स्तर से संविदा पर भर्ती करेंगे। इसके लिए पैनल बनाया गया है। इसमें प्राचार्य डॉ. सज्जनलाल वर्मा, जिला अस्पताल बोर्ड की सदस्य डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रिजवान खालिद अहमद, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज निगम, डॉ. एनके बाजपेयी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रोफेसर का तीन तो असिस्टेंट प्रोफेसर का एक साल का होगा अनुबंध
प्राचार्य डॉ. सज्जनलाल ने बताया कि प्रोफेसर को कम से कम आठ साल तक पीजी में पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए। उन्हें किसी एक विषय में तीन साल के लिए नियुक्ति किया जाएगा। एसोसिएट प्रोफेसर को पीजी में पढ़ाने का पांच साल का अनुभव होना चाहिए। एसोसिएट प्रोफेसर को चार साल के लिए नियुक्ति किया जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर को साल भर के लिए सीनियर रेजिडेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

आवेदन के लिए इनकी होगी जरूरत
500 रुपये का डिमांड ड्रॉप, खुद से हस्ताक्षर की हुई फोटो, आधार कार्ड व पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र/10वीं का सार्टिफिकेट, स्नातक और परास्नातक डिग्री और पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र।



जब तक डॉक्टरों की भर्ती पूरी नहीं हो जाती, तब तक हर शुक्रवार और मंगलवार को साक्षात्कार होंगे। इसके लिए पांच डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। - डॉ. सज्जनलाल वर्मा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed