फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Mass marriage of 51 couples took place in Bhakti Yoga Vedanta Sant Sammelan

Kanpur Dehat : भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन में 51 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

Mon, 07 Nov 2022 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Mass marriage of 51 couples took place in Bhakti Yoga Vedanta Sant Sammelan
समारोह में दंपति को आशीर्वाद देतीं साध्वी निरंजन ज्योति, परमानंद महराज व अन्य। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
मूसानगर। कस्बा स्थित अच्युत ब्रह्मधाम अखंड परमधाम आश्रम में चल रहे भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन, श्रीमद्भागवत कथा व शतचंडी महायज्ञ के समापन पर रविवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 51 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति और श्री रामजन्म भूमि न्यास के सदस्य परमानंद महाराज ने सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद यहां आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद चखा।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि गुरु अच्युतानंद शास्त्री के निर्वाण दिवस पर आश्रम में हर साल भक्ति योग वेदांत संत सम्मेलन, भागवत कथा एवं शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी में रविवार को 51 बेटियों के हाथ पीले करने के साथ उन्हें आश्रम से विदा किया गया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन महाकुंभ के बराबर होता है। इसका फल महाकुंभ में स्नान के बराबर मिलता है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति सभ्यता के परिचायक हैं। जिसमें सर्व समाज के लोगों का विवाह कराया जाता है।
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने लोगों को समाज जोड़ने और संस्कारवान बनाने के लिए ऐसे आयोजन करना जरूरी बताया। यहां पंडित सुमित तिवारी, विपिन बिहारी शुक्ला, शुभम चतुर्वेदी, रविंद्र तिवारी, शिव गोपाल तिवारी ने मंत्रोच्चारण के साथ वैवाहिक रस्में पूरी कराई।
कार्यक्रम व्यवस्था में प्रमुख रूप से देवयानी सरोवर रामलीला कमेटी, श्री लोहाई रामलीला कमेटी, जय मां काली देवी सेवा समिति, रामलला नवयुवक सेवा समिति, दीपदान कमेटी ,प्रेम नाट्य परिषद, जखई बाबा सेवा समिति शामिल रही। समारोह का आयोजन नंदनी गोशाला सेवा समिति के तत्वावधान में किया गया।

समारोह में इनका हुआ विवाह
अंकित-ऊषा देवी, अमित कुमार-संध्या, पवन कुमार-आशा, अमित कुमार-ज्योति देवी, महिपाल-पुष्पा, अन्नू-रेखा, मंजीत कुमार-विद्यांशी, श्यामसुंदर- कुसुम, विवेक-रोली, प्रदीप कुमार-प्रियंका, कमलेश-कमला, अरविंद कुमार-शिल्पी, कमलदीप-शोभा, अरुण कुमार-पूजा नंदन, गुड्डू-पूजा, आशीष-शालिनी, सीताराम-रीता, रामकेश-नेहा, कुलदीप कुमार-खुशबू, अरविंद बाबू-रेशमा, राजकुमार-रंजना, धरम सिंह-शर्मिला, संदीप कुमार-अल्का, अरविंद-पूजा, उमाशंकर-सोनी, ब्रजमान-गोमती, ब्रजेश-चंद्रकांती, अखिलेश कुमार-रोशनी, जयराम-चंद्रप्रभा, कमल-शारदा देवी, रामप्रकाश-काजल, संदीप कुमार-गीता देवी, दौलतराम-आशा, मनोज-आरती, सरमन-पूनम, पंकज कुमार-पूजा, विमल कुमार-काजल, मान सिंह-माया देवी, अंकितबाबू-शालिनी, अनुज कुमार-अमिता, लाल सिंह-कनकलता, आशाराम-रीमा देवी, योगेंद्र कुमार-रचना देवी, विजय कुमार-विमला देवी, रामजी-संजीता, गब्बर सिंह-रोशनी देवी, अरुण कुमार-सारिका, रामनेरश-ज्ञानवती, अखिलेश-रचना देवी, धर्म सिंह-नम्रता देवी, कौशल कुमार-सविता देवी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed