फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Mason dies after balcony collapses, family members in chaos

Kanpur Dehat: छज्जा गिरने से राजमिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 24 Feb 2025 03:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Feb 2025 03:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Mason dies after balcony collapses, family members in chaos
मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में हिमायूपुर गांव में सोमवार को शटरिंग खोलते समय अचानक छज्जा राजमिस्त्री के ऊपर गिर गया। हादसे में राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों ने घायल को राजपुर पीएचसी लेकर आये जहां डॉक्टर ने राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। हादसे में राजमिस्त्री की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


राजपुर थाना क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी रोशनलाल पाल अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। राजपुर के लोहिया नगर निवासी राजमिस्त्री अजीत राज उर्फ सोनू शर्मा (35) मकान का निर्माण कर रहा था। सोमवार को अजीत निर्माणाधीन मकान के लेंटर का छज्जा खोल रहा था। अचानक छज्जा भरभराकर अजीत के ऊपर गिर गया। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एवं मजदूर तुरंत दौड़े और उन्होंने मलबे में दबे अजीत को किसी तरह बाहर निकाला। साथ ही उनके परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोग आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल हुए अजीत को इलाज के लिए राजपुर पीएचसी ले गये जहाँ डाक्टर शिवकुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई। उसने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। राजमिस्त्री की मौत से उसके परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी अंजू देवी बेटा आर्यन (4) पिता छोटे लाल अजीत की मौत पर बिलखते रहे। परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में राजपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed