फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Married woman's body found hanging from a noose, parents accused of dowry murder

Kanpur Dehat: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Sat, 29 Oct 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Married woman's body found hanging from a noose, parents accused of dowry murder
मृतका संगीता का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। गजनेर के दुवारी गांव निवासी विवाहिता का शव शुक्रवार की दोपहर घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

दुवारी गांव निवासी विपिन मिश्रा लखनऊ में एक मिठाई की दुकान पर ही रहकर काम करता है। उसकी पत्नी संगीता (25) बेटी पूर्वी (ढाई वर्ष) और चार माह की बेटी गांव में सास शारदा व ससुर शंकर दीन मिश्रा के साथ रह रही थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर सास व ससुर किसी काम से घर के बाहर गए थे। वापस लौटने पर घर के कमरे में संगीता का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सास की चीख सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे और संगीता को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता की मौत की खबर पाकर सहिमलपुर थाना जाफरगंज जिला फतेहपुर स्थित मायके से पिता वीरेंद्र शुक्ला व भाई शिवम शुक्ला मौके पहुंचे। दोनों ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए आए दिन ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों ने संगीता की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया।

चार साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मायके वालों ने मौखिक रूप से दहेज की खातिर संगीता की हत्या करना का आरोप लगाया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed