फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Luxury bus collided with tractor trolley, traffic was disrupted for two and a half hours on Auraiya-Kanpur lane

Kanpur Dehat : ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई लक्जरी बस, औरैया-कानपुर लेन पर ढाई घंटे बाधित रहा यातायात

Sat, 15 Oct 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Luxury bus collided with tractor trolley, traffic was disrupted for two and a half hours on Auraiya-Kanpur lane
कानपुर देहात में हाईवे पर खड़ी दुर्घटनाग्रस्त बस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
मुंगीसापुर (कानपुर देहात)। क्षेत्र के मवई मुक्ता गांव के पास औरैया-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार लक्जरी बस ट्रैक्टर ट्रॉली में टकरा गई। हादसे में बस का सह चालक घायल हो गया। जबकि 24 यात्री सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद कानपुर जाने वाली लेन पर करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन से वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

नोएडा में थाना बेवर के धोबिया निवासी चालक सुरेश यादव ने बताया कि गुरुवार रात वह यात्रियों को लेकर दिल्ली से वाराणसी जा रहा था। औरैया-कानपुर हाईवे पर अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली सामने आ गई।
विज्ञापन

इस दौरान बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बस के सह चालक नोएडा सेक्टर 44 निवाली विवेक सिंह को चोटें आई हैं। अन्य यात्री सुरक्षित हैं। जानकारी पर आसपास के लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने यात्रियों को दूसरे साधनों से आगे रवाना किया। इसके बाद क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया। मुंगीसापुर थाने के दरोगा करम चंद्र यादव ने बताया कि बस पर सवार सभी 24 सवारियां सुरक्षित हैं। हादसे के बाद बस व ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों में समझौता होने से वह चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed