फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Longevity sought by giving tilak to brothers on Dooj, gifts given to sisters

कानपुर देहात : दूज पर भाइयों को तिलक कर मांगी दीर्घायु, बहनों को मिले उपहार

Sun, 20 Mar 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Longevity sought by giving tilak to brothers on Dooj, gifts given to sisters
नन्हे भाई को रोचना करती बहन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। होली के बाद भइया दूज का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12:15 बजे के बाद बहनों ने रोली व गुलाल से भाइयों के माथे पर तिलक किया और उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों का आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार दिए।
विज्ञापन

भाई दूज का पर्व मनाने के लिए सुबह से ही बहनों ने तैयारी शुरू कर दी थी। पर्व मनाने को लेकर बहनों में खास उत्साह रहा। ससुराल से भी बहनें भाइयों के घर पहुंचीं। बहनों ने थाल में गुझिया, मिठाइयां, रोली, गुलाल आदि सजाकर पूजा की।
विज्ञापन

भाइयों के माथे पर रोली व गुलाल का तिलक लगाया और गुझिया व मिठाई खिलाई। इसके साथ भाइयों की दीर्घायु और कल्याण की कामना की। वहीं धार्मिक मान्यता के अनुसार घर आए भाइयों को बहनों ने भोजन कराया। बताते हैं कि बहनों के घर दूज को भोजन करने से भाई के कष्ट दूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में नहीं हुई मिलाई, रोली टीका भेजा
जेल में बहनों की भाइयों से मुलाकात की छूट नहीं दी गई। इसकी वजह से बहनें जेल में बंद भाइयों से मुलाकात नहीं कर सकीं। गेट पर केवल रोली दिया। इसके लिए बाहर ही काउंटर बनाया गया था। यहां जेल कर्मी जयनारायण यादव, चंद्रशेखर ने पैकेट जमा किए। डिप्टी जेलर शिवाजी सिंह ने बताया कि बहनों के रोली टीका से जुड़े पैकट बाद में भाइयों को दिए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed