फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Lock in private ward of district hospital, general and emergency ward full

कानपुर देहात : जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में ताला, जनरल व इमरजेंसी वार्ड फुल

Tue, 12 Oct 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Lock in private ward of district hospital, general and emergency ward full
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बिना चादर की बेड़ पर लेटे दो मरीज। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में बुखार व डेंगू कहर बरपा रहा है। अस्पताल में हर दिन सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं। इधर जिला अस्पताल में जनरल व इमरजेंसी वार्ड फुल होने से मरीजों को भर्ती करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

एक बेड पर दो दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वहीं अस्पताल में ही स्थित प्राइवेट वार्ड में ताला लगा रखा गया है। यहां मरीज भर्ती नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल व महिला चिकित्सालय में 70 बेड जनरल वार्डों में हैं। वहीं दोनों जगहों पर दस-दस बेड के प्राइवेट वार्ड हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला अस्पताल का जनरल वार्ड फुल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालात यह हैं कि एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। रविवार को अस्पताल में मरीज फर्श पर भी लेटे नजर आए थे। इन अव्यवस्थाओं के बाद भी मरीजों के लिए प्राइवेट वार्ड नहीं खोला जा रहा है।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 785 मरीज देखे गए। वहीं जनरल वार्ड से बीस मरीजों को सुधार पर छुट्टी दे गई। इसके बाद वार्ड में 43 मरीज भर्ती मिले। वहीं इधर इमरजेंसी वार्ड में क्षमता से अधिक 22 मरीज भर्ती मिले। कुछ बेड पर दो-दो मरीजों को लेटाकर इलाज किया जा रहा था।

जिला अस्पताल व महिला चिकित्सालय में प्राइवेट वार्डों के बेड भुगतान व्यवस्था के तहत हैं। अब तक उनके सामने किसी मरीज ने प्राइवेट वार्ड की मांग नहीं की है। यदि कोई मरीज प्राइवेट वार्ड की मांग करेगा तो उन्हें अलाट करने पर निर्णय लिया जाएगा। अब प्राइवेट वार्डों में कोई स्वास्थ्य कर्मी आवासित नहीं है। - डॉ. आरए मिर्जा, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed