फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat lock down

क्वारंटीन सेंटर से फिर भागे 242 लोग

Wed, 01 Apr 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
kanpur dehat lock down
नसीरपुर क्वारंटीन सेंटर में पसरा सन्नाटा। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। काफी प्रयास के बाद भी बाहर से आए लोग क्वारंटीन सेंटरों में नहीं रुक रहे हैं। बुधवार को जिले के अलग-अलग क्वारंटीन सेंटरों से 242 लोग भाग गए। यह सभी गांवों में घूमकर संक्रमण का खतरा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद अलग-अलग प्रांतों व शहरों में फंसे लोगों का जिले में आने का सिलसिला जारी है। जिला प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों के लिए गांव के परिषदीय स्कूल व पंचायत भवनों में 14 दिनों तक क्वारंटीन किए जाने के लिए जिलेभर में 275 सेंटर बनाए गए हैं। इसके बाद भी लोग वहां रुक नहीं रहे हैं। रसूलाबाद में मंगलवार रात 279 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। बुधवार को अलग-अलग सेंटरों से सौ लोग भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

डेरापुर के खल्ला से 40, बलाई से 20, अकबरपुर के धनीरामपुर गांव के जूनियर स्कूल से 26 में 25, राजपुर ब्लाक के भुपैयापुर से 12, बछाटी से दो, सिहुरा गांव से सात, सरवनखेड़ा के डिनौरा गांव से 24 में 21, झींझक ब्लाक के नसीरपुर गांव में क्वारंटीन किए गए 15 लोग भाग गए। झींझक एडीओ पंचायत दिनेश चंद्र ने बताया कि सभी के खिलाफ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को भी जिले के अलग-अलग सेंटरों से 142 क्वारंटीन लोग भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका प्रशासन अभी तक पता नहीं लगा सका है। उधर, मुंगीसापुर के मालवीय इंटर कालेज में गैर प्रांत व अन्य शहरों से आए लोगों को रोकने के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां सात कक्षों में बाहरियों के रुकने के इंतजाम किए गए हैं। जांच शिविर में 25 मार्च से अब तक 700 लोगों की जांच हो चुकी है। हालांकि क्वारंटीन सेंटर में किसी को रोका नहीं जा सका है। तहसीलदार लाल सिंह ने बताया कि परीक्षण के बाद लोगों को यहां रुकने को कहा गया तो वह गांवों में रुकने की बात कह चले गए। लेखपाल सर्वेश कुमार ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर में कोई नहीं रुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed