फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Life imprisonment for the murder of a young man, dead body was found lying in a potato field in Bilhaur

Kanpur Dehat : युवक की हत्या में दोषी को आजीवन कारावास, बिल्हौर में आलू के खेत में पड़ा मिला था शव

Fri, 21 Oct 2022 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Life imprisonment for the murder of a young man, dead body was found lying in a potato field in Bilhaur
कानपुर देहात। बिल्हौर क्षेत्र में 2014 में हुई युवक की हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गुरुवार को दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता आशीष कुमार तिवारी व केके सिंह ने बताया कि 11 नवंबर 2014 को बिल्हौर निवासी इस्लाम उर्फ असलम गांव निवासी अजय कुमार उर्फ बउआ को मजदूरी करने के बहाने घर से ले गया था।
विज्ञापन

दूसरे दिन अजय का शव गांव के बाहर आलू के खेत में पड़ा मिला था। मामले में अजय के पिता रामदास रैदास ने इस्लाम उर्फ असलम पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी थी। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के बाद आरोप पत्र अदालत में दाखिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय एससी एसटी अमित मालवीय की अदालत में चल रही थी। गुरुवार को कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद इस्लाम उर्फ असलम को दोष सिद्ध करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 25 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed