फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Lantern Didi Noorjahan called for Mann Ki Baat program, will go to Raj Bhavan on 29th

Kanpur News: मन की बात कार्यक्रम के लिए आया लालटेन दीदी नूरजहां को बुलावा, 29 को जाएंगी राजभवन

Fri, 28 Apr 2023 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Lantern Didi Noorjahan called for Mann Ki Baat program, will go to Raj Bhavan on 29th
शिवली। कई गांवों के घरों को अपनी सोलर लालटेन से रोशन करने वालीं बैरी दरियावां गांव निवासी नूरजहां के काम की तारीफ आठ साल पहले प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में की थी।
विज्ञापन


अब मन की बात के 100वें संस्करण के मौके पर 30 अप्रैल को राजभवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनको बुलावा आया है। लोगों के बीच लालटेन दीदी के नाम से प्रसिद्ध नूरजहां अपने बेटे इसाक के साथ 29 अप्रैल को लखनऊ जाएंगी।
विज्ञापन


श्रमिक भारती संस्था ने एक लाख रुपये खर्च कर बैरी दरियावां गांव निवासी नूरजहां को पांच सोलर प्लेट, बैटरी और पचास सोलर लालटेन देकर रोजगार मुहैया कराया था। नूरजहां एक माह में एक लालटेन का सौ रुपये किराया लेती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह पांच हजार रुपये प्रतिमाह कमा लेती थीं। लोग खुद नूरजहां के घर आकर लालटेन ले जाते थे। रात में प्रयोग कर बैटरी चार्ज करने के लिए सुबह फिर वापस दे जाते थे। यह लालटेन महिलाओं को घरों में दीपक से निजात दिलाती थी।

साथ ही बच्चों को रात में पढ़ने में काफी मदद करती थीं। मई 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में नूरजहां के सोलर सिस्टम पर आधारित गांवों में रोशनी करने के प्रयास की सराहना की थी।


2016 में प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नूरजहां को लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित कर एक लाख रुपये की सहायता राशि दी थी। हालांकि मन की बात के 100वें संस्करण के मौके पर 30 अप्रैल को राजभवन लखनऊ बुलाए जाने पर नूरजहां काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed