{"_id":"637b2afeba57d4262f604992","slug":"kanpur-dehat-lakhs-stolen-from-bjp-leader-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Dehat: भाजपा नेता के घर चोरों का धावा, सात लाख रुपये नगद व लाखों के जेवरात पार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Dehat: भाजपा नेता के घर चोरों का धावा, सात लाख रुपये नगद व लाखों के जेवरात पार किए
Mon, 21 Nov 2022 01:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Nov 2022 01:09 PM IST
सार
यूपी के कानपुर देहात में भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर हुई चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा समान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में नन्दपुर गांव के पूर्व प्रधान सेवानिवृत्त शिक्षक एवं भाजपा नेता राम प्रकाश प्रजापति के घर में रविवार देर रात चोरों ने धावा बोला। चोर मकान के पीछे की दीवार से छत पर चढ़कर जीने के दरवाजे का हुक निकाल दिया और घर के अंदर पहुंचे। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर दो अलमारियों के लॉक तोड़ दिए और उसमें रखे सात लाख रुपये की नगदी, झुमकी, हीरे जड़ित दो सेट, सोने की तीन चैन, आधा दर्जन से अधिक सोने की अगूंठी, मंगलसूत्र, सोने की माला व अन्य जेवरात कीमत करीब 13 लाख रुपये पार कर दिए।
भाजपा नेता ने बताया कि वह व उनका परिवार घर के बाहरी कमरों में सो रहा था। चोर घर के अंदर वाले कमरे का ताला तोड़कर नगदी व सामान चोरी कर ले गए। वहीं एक अलमारी में रखे जेवरात दो चैन, 13 अगूंठी, 6 सिक्के चांदी के, पांच जोड़ी पायल व कुछ नकदी चोरों के हाथ नहीं लगे। जिन्हें पुलिस ने मौके पर रखा पाया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनुज अवस्थी, चौकी प्रभारी भगवान सिंह, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।