फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Laborer died due to overturning of tractor trolley, driver absconded from the spot

कानपुर देहात : ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मजदूर की मौत, चालक मौके से हुआ फरार

Sat, 18 Dec 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Laborer died due to overturning of tractor trolley, driver absconded from the spot
शिवली। लालपुर शिवराजपुर गांव के पास गुरुवार रात शटरिंग का सामान लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबने से मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

रामपुर गांव निवासी मुकेश रनियां से ट्रैक्टर ट्रॉली में शटरिंग का सामान लादकर पनकी गंगागंज कानपुर जा रहा था। उसके साथ गांव का ही मजदूर अमर सिंह (30) भी था। लालपुर शिवराजपुर गांव के पास रजबहा किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली खड्ड में पलट गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में अमर ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दब गया। इस बीच वहां से निकले राहगीरों ने पास के ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों व पुलिस कर्मियों ने मिलकर ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबे अमर सिंह को बाहर निकाला और शिवली सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पत्नी सीमा, मां कलावती, भाई दीपू, उमेश, बहन कोमल बिलखने लगे। परिजनों ने बताया कि अनिल के दो बेटे अभिजीत, भूरा व दो बेटियां रिया, प्रिया हैं। चौकी इंचार्ज मोहम्मद आसिफ ने बताया ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed