फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat

सड़क पर नवजात का जन्म, थमीं सांसें

Sun, 15 Sep 2019 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat
शुक्लागंज (उन्नाव)। अजगैन के चमरौली गांव निवासी मजदूर सुरजन की आर्थिक मजबूरी ने गर्भवती को सड़क पर प्रसव की नौबत तक पहुंचा दिया। शुक्लागंज न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के करीब हुए इस वाकये में नवजात बच्ची की मौत हो गई। घटना ने जच्चा-बच्चा सुरक्षा के बड़े-बड़े सरकारी दावों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन

मजबूर हालात की चपेट में आया मजदूर सुरजन गर्भवती पत्नी सोनी (35) को दिक्कत होने पर शनिवार को आदर्श नगर मोड़ के करीब एक नर्सिंग होम ले गया। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा। निजी सेंटर पर पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराके लौटा तो रिपोर्ट देख उसे पत्नी को फौरन अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड और आवाजाही के खर्च के बाद जेब ने साथ नहीं दिया तो वह फिर भर्ती कराने की बात कहते हुए घर की ओर चल दिया। नह सड़क के दूसरे छोर तक ही पहुंचा था कि असहनीय पीड़ा के कारण पत्नी वहीं बैठ गई। उसकी छटपटाहट देख आसपास की महिलाएं दौड़ीं। माहौल भांपकर कपड़ों के परदे लगाकर प्रसव कराया लेकिन सड़क पर जन्मी बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी। गाजीखेड़ा की रहने वाली लक्ष्मी गौतम ने महिला को एक दूसरे नर्सिंग होम में पहुंचवाया। वहां प्राथमिक उपचार बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुरजन का कहना है कि अपनी साली के घर आया होने की वजह से इलाका नया था। शुक्लागंज न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करीब होने की जानकारी नहीं थी। मौके से लेकर अस्पताल तक कई तरह के सवाल उठे। कई लोगों ने महिला को धनाभाव में भर्ती न करने पर नर्सिंगहोम को निशाने पर लिया। अधिकांश ने महिला के गर्भधारण से लेकर सुरक्षित प्रसव तक के सरकारी इंतजामों पर अमल न होने का मुद्दा उठाया। चर्चा पुलिस तक भी पहुंची। एसएसआई रवींद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि प्रभावित परिवार की ओर से कोई शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवतियों के लिए सरकारी प्रावधान
-आशा, आंगनबाड़ी वर्करों से गर्भवतियों की निगरानी
-गर्भधारण के साथ टीकाकरण, दवा, सही खुराक का अभियान
-पोषण युक्त खुराक के लिए गोद भराई कार्यक्रम
-सौ फीसदी संस्थागत प्रसव के तहत सरकारी केंद्रों पर डिलीवरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed