{"_id":"62c88ccb0c533a2fea322f94","slug":"kanpur-dehat-jewelery-and-cash-worth-six-lakhs-stolen-from-the-house-of-relatives-in-dhanjua-village-akbarpur-news-knp7065664128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : धंजुआ गांव में सगे भाइयों के घर से छह लाख के जेवर व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : धंजुआ गांव में सगे भाइयों के घर से छह लाख के जेवर व नकदी चोरी
विज्ञापन
रनियां में चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान व जांच करती फोरेंसिक टीम। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में कुछ दिनों से चोरियों का सिलसिला बढ़ गया है। गुरुवार की रात चोरों ने एक घर से छह लाख के जेवर व 10 हजार रुपये नकद पार कर दिए। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की। वहीं, क्षेत्र में इससे पहले हुई चोरियां का खुलासा अब तक नहीं होने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
अकबरपुर क्षेत्र में रायपुर के धंजुआ गांव निवासी रमेश व महेश सिंह सगे भाई हैं। दोनों एक ही मकान में रहते हैं और प्राइवेट कंपनी में काम करते है। रमेश ने बताया कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद पिता रज्जन सिंह व मां घर के बाहर सोने चले गए।
वह और भाई महेश परिवार के साथ मकान की छत पर सोने चले गए। देर रात मकान में पीछे के रास्ते घुसे चोरों ने उनके व भाई के कमरे से पांच-पांच हजार रुपये नकद और करीब छह लाख के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन
चोर घर से बैग, अटैची, बक्सा भी उठा ले गए। सुबह पत्नी राज कुमारी की नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई। वहीं, गांव के लोगों ने घर के पास बक्सा, बैग व अटैची पड़े होने की जानकारी दी।
चोरी की सूचना पर थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड मौका पर पहुंचा। पुलिस ने जांच के साथ फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। रनियां चौकी प्रभारी रजनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।