फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat jam

राजपुर में मुगल रोड किनारे अतिक्रमण से लगता जाम

Mon, 02 Dec 2019 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat jam
राजपुर कस्बे में मुगल रोड़ पर लगा जाम। - फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। कस्बे के मुख्य चौराहा से लेकर मुगल मार्ग के किनारे तक अतिक्रमण के कारण रोड पर जाम लगता है। राहगीरों का निकलना मुश्किल होता है। मुगल मार्ग से निकलने वाले भारी वाहनों की लाइन लग जाती है। रविवार को पशु बाजार के कारण जाम लग गया। बाजार आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जमा खुलवाने के लिए पहुंची पुलिस ने खासी मशक्क्त करनी पड़ी।
विज्ञापन

राजपुर कस्बे में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। सिकंदरा कस्बे से भोगनीपुर तक मुगल मार्ग कस्बे के बीच से निकला है। दोनों तरफ दुकानें है। दुकानदारों के सड़क तक सामान फैलाने से आए दिन जाम लग रहा है। कस्बे के मध्य में ही पशु बाजार लगता है। जहां पशुओं को लादकर ट्रक, ट्राला पहुंचते हैं।
विज्ञापन

वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। कई बार पीएचसी जाने के लिए एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहती है। साप्ताहिक बाजार के दिन जाम से लोगों को भारी परेशानी होती है। प्रधान अनवार खां, गुलबदन कटियार, भारत सिंह, आलोक मिश्र उर्फ मिंटू, योगेश पोरवाल, रामू कटियार सहित लोगों ने बताया कि वह पीस कमेटी की बैठक मेें मुगल रोड किनारे से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग कर चुके हैं। जाम की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। बताया कि अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी जा चुकी है। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed