फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Investigation of the possession of the land of Nagar Panchayat, the seven-member team got the measurement done

कानपुर देहात : नगर पंचायत की जमीन पर कब्जे की हुई जांच, सात सदस्यीय टीम ने कराई पैमाइश

Mon, 04 Apr 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Investigation of the possession of the land of Nagar Panchayat, the seven-member team got the measurement done
सिकंदरा में नगर पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे की जांच करती टीम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सिकंदरा नगर पंचायत के खेल के मैदान में अवैध कब्जे के मामले में पुलिस के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार ने रविवार को पैमाइश कराई। टीम अवैध कब्जेदारों के नाम चिंहित करके आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। इस पर एसडीएम ने सात सदस्यीय टीम से जांच कराई है। तीन दिन के अंदर टीम एसडीएम को रिपोर्ट सौंपेगी।
सिकंदरा की रहने वाली सुमनलता ने अधिशासी अधिकारी सिकंदरा से आरटीआई के तहत गाटा संख्या 1062 व 1065 के बावत सूचना हासिल की है। इसमें गाटा संख्या 1065 में 0.492 हेक्टयेर जमीन में 0.10 हेक्टयेर पर संक्रमणीय भूमिधर बतौर सहखातेदार के नाम दर्ज है।
विज्ञापन

जबकि 0.482 हेक्टेयर जमीन में खेल के मैदान व पार्क के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इस जमीन में नगर पंचायत के लिपिक विनोद कुमार शुक्ला समेत 24 लोगों ने इमारतें बनाकर खड़ी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इमारतों का आवासीय व व्यवसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अफसर हरकत में आ गए हैं। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने एसडीएम सिकंदरा से रिपोर्ट मांगी थी।
शुक्रवार को एसडीएम ने नायब तहसीलदार, एक कानून गो व पांच लेखपालों की टीम गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी थी। रविवार को टीम ने पहुंच कर नक्शा देकर मौके पर पैमाइश कराई।

सरकारी जमीन में अवैध कब्जा करने वाले कुछ और भी लोग चिह्नित किए जा रहे हैं। नायब तहसीलदार विशाल सिंह ने कहा कि जांच की गई है। जल्द ही आख्या एसडीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed