{"_id":"5e3b1ec78ebc3ee59607489f","slug":"kanpur-dehat-inspection-akbarpur-news-knp5427670182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीट प्रभारियों के नंबर रखें चौकीदार : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीट प्रभारियों के नंबर रखें चौकीदार : एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा (कानपुर देहात)। एसपी अनुराग वत्स ने बुधवार को सिकंदरा थाने का निरीक्षण किया। लंबित प्रार्थना पत्रों को जल्द निस्तारित करने के लिए कहा। चौकीदारों से बीट प्रभारी की जानकारी ली। एक-दूसरे के मोबाइल नंबर न रखने पर नाराजगी जताई। एसपी ने सीओ राजाराम चौधरी व थाना प्रभारी रजनेश चौहान के साथ बैठक की।
थाना कार्यालय के अभिलेख देखे। बीट प्रभारियों को बुलाकर लंबित प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए कहा। थाना परिसर में बने कंप्यूटर कक्ष, माल गोदाम, बैरक, पुराने आवास देखे। कहा कि कोई भी सिपाही थाने के बाहर नहीं रहेगा। थाना परिसर में बने आवासों में ही रहें। साहबापुर के चौकीदार सर्वेश से गांव के दर्ज हुए मामलों की जानकारी ली। सही जानकारी देने पर पुरस्कृत करने की बात कही। फिरोजपुर के चौकीदार राम सिंह, महमूदपुर के बाबूलाल, बुधौली के श्रीराम, गुरदही खुर्द के तुलसीराम, जटियापुर के पुत्तन सिंह, करीमनगर के नाथूराम से सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद प्रधान व संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की।
इस मौके पर सुरेंद्र कटियार, रामकुमार तिवारी, शिवानंद उपाध्याय, हरीमोहन मिश्रा, जगदीश तिवारी, बीरेंद्र राजपूत, संतोष राजपूत, रवीश कटियार, गौरव शुक्ला मौजूद रहे।