फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat inspection

योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर पात्रों को दिलाए लाभ-प्रभारी मंत्री

Wed, 06 Nov 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat inspection
कबरपुर के शिवाजी नगर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाते प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी महेश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराने के साथ उनका लाभ पात्रों को दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुष्मान योजना का प्रचार प्रचार न कराने की शिकायत भोगनीपुर विधायक ने की। इस पर मंत्री ने सीएमओ से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या मामले में अदालत का फैसला आने पर जिले में कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए पुलिस प्रशासन अपनी तैयारी पूरी कर ले। विभागवार योजनाओं की समीक्षा शुुरू की। सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 64274 गोल्डन कार्ड बनवाये जा चुके हैं। भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार इस योजना का प्रचार-प्रसार न कराने की बात कही।
विज्ञापन

मंत्री ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को सुधार की हिदायत दी। धान खरीद के बाबत जानकारी जुटाई। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने उन्हें बताया कि 53 केंद्र खोले गए हैं। जिले में 94 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य है। मंत्री ने किसानों की सुविधाओं का ख्याल रखने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएसओ को निर्देश दिया कि हर पात्र को राशन मिले कोटेदार अनावश्यक परेशान न करें। डीपीआरओ व नगर पंचायत अकबरपुर ईओ को निर्देश दिए कि शौचालय से वंचित परिवारों को धन उपलब्ध कराकर शौचालय का निर्माण कराएं। बैठक में विद्युत, जल निगम, सिचाई समेत सभी विभागों की समीक्षा की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था की समीक्षा में अपराध रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम के बाबत एसपी अनुराग वत्स से जानकारी ली। अयोध्या मामले में सतर्कता बरतने के लिए कहा। पुलिस को दंगा नियंत्रण अभ्यास कराने के निर्देश दिए। एसी ने उन्हें बताया कि जिले में पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। थानावार दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया जा रहा है।

जिले के प्रभारी नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता ने अकबरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन शिवाजी नगर में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। कहा कि प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए सभी को योगदान देना होगा। ---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed