फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : In two municipalities and 11 nagar panchayats, the equation of reservation changed on all seats except Moosanagar

Kanpur News: दो नगर पालिका और 11 नगर पंचायतों में मूसानगर को छोड़ सभी सीटों पर बदला आरक्षण का समीकरण

Fri, 31 Mar 2023 01:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : In two municipalities and 11 nagar panchayats, the equation of reservation changed on all seats except Moosanagar
कानपुर देहात। शासन ने नगर निकाय चुनाव को लेकर सीटों के आरक्षण की सूची जारी कर दी है। इसमें जिले की दो नगर पालिका व 11 नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के आरक्षण की स्थिति साफ की गई है। सूची के अनुसार झींझक नगर पालिका अनारक्षित तो पुखरायां नगर पालिका अनुसूचित जाति महिला के खाते में गई है।
विज्ञापन


नगर पंचायत रनियां को अनुसूचित जाति महिला, रसूलाबाद नगर पंचायत अनुसूचित जाति, अमरौधा पिछड़ा वर्ग महिला, अकबरपुर महिला, रूरा अनारक्षित, कंचौसी अनारक्षित, राजपुर अनारक्षित, शिवली अनारक्षित, सिकंदरा पिछड़ा वर्ग, मूसानगर महिला, डेरापुर अनारक्षित की सूची में है।
विज्ञापन

आपत्ति दर्ज कराने के लिए सात दिन यानी छह अप्रैल तक का समय दिया गया है। इसमें आपत्ति जिला अधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। आपत्तियों के निस्तारण के ठीक बाद आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदला आरक्षण तो कई के अरमान रह गए अधूरे
कानपुर देहात। पांच दिसंबर 2020 को नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले की दो नगर पालिका के चेयरमैन और 11 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद का आरक्षण जारी हुआ था। अब गुरुवार को नए सिरे से जारी आरक्षण से कई सीटों पर बदलाव हुआ है। इससे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे कई दावेदारों के अरमान अधूरे रह गए।

पांच दिसंबर 2022 को उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से जारी आरक्षण सूची के मुताबिक पुखरायां नगर पालिका चेयरमैन का पद अनारक्षित था। इस बार यह सीट अनुसूचित जाति महिला के खाते में गई है। वहीं, नगर पंचायत रनियां के अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई थी। इस बार यह सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गई है।

रसूलाबाद नगर पंचायत की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित थी। इस बार यह अनुसूचित जाति के खाते में चली गई है। रूरा नगर पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी। इस बार यह अनारक्षित हो गई है। कंचौसी नगर पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में गई थी। इस बार यह अनारक्षित हो गई है। सिकंदरा नगर पंचायत महिला सीट थी। इस बार पिछड़ा वर्ग के कोटे में चली गई।


शिवली नगर पंचायत और राजपुर दोनों अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में गई थीं। इस बार यह अनारक्षित हो गईं हैं। अकबरपुर सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में गई थी। नई सूची में यह सीट महिला खाते में आ गई है। अमरौधा नगर पंचायत अन्य पिछड़ा वर्ग में थी। अब अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के खाते में गई है। मूसानगर पूर्व में भी महिला सीट थी। इस बार महिला सीट ही है।


शासन की तरफ से वर्ष 2022 में आरक्षण सूची जारी किए जाने के बाद तमाम दावेदारों ने अपना पक्ष में प्रचार प्रसार शुरू कर दिया था। जगह-जगह होल्डिंग, बैनर लगा दिए थे। क्षेत्र के मतदाताओं के बीच पंपलेट भी बांट दिए गए थे। कई दावेदारों ने तो मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने के लिए मुर्गा व दारु पार्टी भी देना शुरू कर दी थी, लेकिन सीट का आरक्षण बदलने पर कई दावेदारों के अरमान अधूरे रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed