फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : In the investigation of the Regional Pollution Control Board, the water of the tube well of Khanchandrapur was found safe

Kanpur Dehat : क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच में खानचंद्रपुर के नलकूप का पानी मिला सुरक्षित

Sat, 18 Mar 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : In the investigation of the Regional Pollution Control Board, the water of the tube well of Khanchandrapur was found safe
कानपुर देहात। खानचंद्रपुर गांव में नलकूप के पानी का नमूना क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) की प्रयोगशाला जांच में सुरक्षित पाया गया है। इसके पूर्व जल निगम की ओर से लिए गए चार नमूने भी सुरक्षित पाए जा चुके हैं। हालांकि अभी सीपीसीबी की ओर से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट नहीं आयी है।
विज्ञापन

खानचंद्रपुर में क्रोमियम कचरा करीब बीस साल से अधिक समय से डंप है। बारिश के पानी के साथ रिसकर यह भूजल में मिल गया है। इसकी वजह से दूसरे स्ट्रेटा का भूजल दूषित हो गया है। खानचंद्रपुर में चौहानपुरवा स्थित नलकूप से टंकी के जरिये करीब साढ़े तीन सौ घरों और प्रसिद्धपुर में अलग टंकी से करीब दो सौ घरों में जलापूर्ति होती है।
विज्ञापन

एनजीटी की सख्ती पर जल निगम ने गहरी बोरिंग से दोनों गांवों के करीब साढ़े पांच सौ घरों की करीब पांच हजार आबादी को टंकी से जलापूर्ति शुरू कराई थी। फरवरी के शुरुआती सप्ताह में टोंटी से पीला पानी आने की शिकायत लोगों ने की थी। इस पर जल निगम की ओर से पानी के चार नमूने लेकर लखनऊ स्थित राज्य स्तरीय पेयजल जांच प्रयोगशाला में भेजे गए। वहां ये नमूने सुरक्षित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल नमूनों में मिश्रित लवण, टीडीएस, आरसेनिक, क्लोराइड आदि मानक स्तर में मिला था। इधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से नलकूप से पानी के दो नमूने लिए गए थे। एक नमूना कानपुर की एनएबीएल लैब व दूसरा विभागीय प्रयोगशाला भेजा गया। एनएबीएल लैब की रिपोर्ट पहले ही आ गई थी। इसमें पेयजल सुरक्षित पाया गया। अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कानपुर स्थित प्रयोगशाला की रिपोर्ट भी मिली है। इसमें भी पानी सुरक्षित पाया गया है।
खानचंद्रपुर में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लिए गए पेयजल के नमूने की जांच में सब ठीक मिला है। यह पूरी तरह से सुरक्षित और पीने योग्य है। - आशुतोष पांडेय, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी

सीपीसीबी की रिपोर्ट आनी बाकी
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी ने खानचंद्रपुर में भूजल के नमूने की जांच के लिए सीपीसीबी से भी अनुरोध किया था। इस पर दिल्ली से आए सीपीसीबी के डॉ. जीराम बाबू और डॉ. गार्गी विश्वास की टीम ने नलकूप, टंकी और सात हैंडपंप से पानी के नमूने लिए थे। हालांकि अभी वहां से रिपोर्ट नहीं आई है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि जल्द रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed