फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: In love affair, the sister of the relationship was strangled with a knife

यूपी: एकतरफा प्यार में नाबालिग छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 11 Jan 2021 03:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 11 Jan 2021 03:06 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: In love affair, the sister of the relationship was strangled with a knife
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर देहात में डेरापुर थानाक्षेत्र के एक गांव में एकतरफा प्यार में युवक ने सोमवार सुबह नाबालिग छात्रा का चाकू से गला रेत दिया। वह चचेरी बहन के साथ खेत पर जा रही थी। जिला अस्पताल से हैलट ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के चाचा की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके पिता पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में तनाव देखते हुए फोर्स तैनात किया गया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी अपनी चचेरी बहन के साथ खेत जा रही थी, तभी पारिवारिक भाई रिषभ उर्फ शीलू (20) पीछे से पहुंचा।
विज्ञापन


सुनसान जगह देख उसे रोक लिया। दोनों के बीच विवाद हुआ। इस बीच रिषभ चाकू से छात्रा का गला रेतकर फरार हो गया। चचेरी बहन के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण घायल को जिला अस्पताल ले गए। वहां से हैलट कानपुर ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर डेरापुर, अकबरपुर, सिकंदरा आदि थानों का फोर्स गांव पहुंचा। आरोपी एक खेत में छिपा बैठा था। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मृतका के परिजन उसे पीटने के लिए दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत कर पुलिस उसे थाने ले गई।

मृतका के चाचा ने आरोपी रिषभ और उसके पिता दिनेश कटियार पर हत्या, जानलेवा हमला, सेवन क्रिमनल एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका पास के गांव स्थित कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। आरोपी बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है।

वह डेरापुर के एक कॉलेज में पढ़ता है। छात्रा ने इसके पहले भी घर में जानकारी दी थी कि कहीं आनेजाने के दौरान रास्ते में रिषभ उसके साथ छेड़छाड़ करता था। परिजनों ने मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की थी।

छात्रा के घर में शौचालय बना था, लेकिन वह खेतों पर शौच के लिए जा रही थी। घटना के बाद एसपी केशव कुमार चौधरी, सीओ आशा पाल, इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर पड़ताल की।

पारिवारिक भाई ने चाकू से गला रेतकर हत्या की है। मृतका के चाचा की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के पीछे एकतरफा प्यार है। छानबीन की जा रही है। - केशव कुमार चौधरी, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed