{"_id":"644590c0465c3b0233024c47","slug":"kanpur-dehat-in-bhandemau-village-troubled-by-crop-loss-and-financial-crisis-a-farmer-committed-suicide-kanpur-news-c-12-1-195467-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भंदेमऊ गांव में फसल को नुकसान व आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भंदेमऊ गांव में फसल को नुकसान व आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने दी जान
विज्ञापन
संदलपुर। मंगलपुर थानाक्षेत्र में दो साल से फसल खराब होने व आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने शनिवार रात गांव के बाहर पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भंदेमऊ गांव निवासी मजदूर विद्यासागर कुशवाहा (55) के परिवार में पत्नी माया देवी (49), बेटा मनोज (18), पंकज (15), शोभित (10), कुलदीप (6), पूजा (11) हैं। परिजनों के अनुसार विद्यासागर बलकट पर खेती किसानी करते थे।
पिछले दो साल से खेती में नुकसान होने से आर्थिक तंगी चल रही थी। परिवार के भरण पोषण में समस्या आ रही थी। शनिवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद विद्यासागर घर से निकल गए और रात तक वापस नहीं आए। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की थी।
विज्ञापन
रविवार सुबह गांव के बाहर बबूल के पेड़ में रस्सी के फंदे से उनका शव लटका दिखा। मौके पर पहुंचे परिजन बिलख पड़े। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। मंगलपुर थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर किसान के जान देने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।