फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : In Angarpur village of Rasulabad, upset due to violence, the mason hanged himself

Kanpur Dehat: राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान, तगादे से चल रहा था परेशान, बिलखते रहे परिजन...बच्चे हुए गुमशुम

Wed, 05 Jul 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Jul 2023 01:06 AM IST
सार

रसूलाबाद थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मनोज के कर्ज अदा न कर पाने के चलते खुदकुशी करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Dehat : In Angarpur village of Rasulabad, upset due to violence, the mason hanged himself
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

कानपुर देहात में रसूलाबाद के अंगरपुर गांव में कर्ज अदा न कर पाने व तगादे से परेशान राजमिस्त्री ने गांव के बाहर एक पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को फंदे से उतरवाया।

विज्ञापन

अंगदपुर गांव निवासी मनोज कुमार (35) राजमिस्त्री का काम करता था। कई दिनों से वह शिवराजपुर कानपुर नगर में मामा के यहां रहकर काम कर रहा था। तीन दिन पहले वह अपने घर लौटा था। पत्नी नीलम ने बताया कि चार साल पहले पति मनोज कुमार ने गांव के एक व्यक्ति से 15 हजार रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन

इसके बदले उसने अपनी दस बिस्वा जमीन गिरवी रख दी थी। एक वर्ष तक तो उस व्यक्ति ने जमीन को जोता बोया। इसके बाद मनोज ने अपनी जमीन वापस ले ली। इसके बाद रुपये देने वाला व्यक्ति लगातार मनोज से तगादा कर रहा था। तीन दिन पहले मनोज कानपुर नगर से घर लौटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उस व्यक्ति ने ब्याज समेत 60 हजार रुपये लौटाने की बात कही। तगादे से परेशान मनोज सोमवार की दोपहर घर से चुपचाप निकल गए। शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर मनोज का शव फंदे से लटकता मिला।

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर जांच की। रसूलाबाद थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मनोज के कर्ज अदा न कर पाने के चलते खुदकुशी करने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

बिलखते रहे परिजन, बच्चे हुए गुमशुम
मनोज की मौत से पिता गेंदालाल, मां फूलमती, पत्नी नीलम देवी, भाई लंकेश कुमार, रजोल व अजय कुमार बिलखते रहे। वहीं, मनोज के बच्चे प्रिया, अनामिका, सुनैना व आर्यन एक किनारे गुमसुम बैठकर पिता का शव देखते रहे। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने दुखी परिजनों को सांत्वना देकर संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed