फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Illegal liquor found being sold in BJP Mandal President's house, report filed against son

कानपुर देहात : भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर में बिकती मिली अवैध शराब, बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 May 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Illegal liquor found being sold in BJP Mandal President's house, report filed against son
रसूलाबाद। खपरेमऊ लालू गांव स्थित जनरल स्टोर से देशी शराब बेचे जाने की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष व उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक पेटी देशी शराब भी मिली।
विज्ञापन

पुलिस दोनों को थाने ले गई। मामला सत्तापक्ष से जुड़ा होने की वजह से पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा। मंडल अध्यक्ष को थाने से छोड़ दिया गया, हालांकि उनके बेटे के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

खपरेमऊ लालू गांव में बुधवार रात बरात आई थी। गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष राम महेश वर्मा के घर में जनरल स्टोर है। यहां से देशी शराब अवैध रुप से बेची जा रही थी। सौ रुपये का एक क्वार्टर बेचे जाने पर दुकानदार व बरातियों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद किसी बराती ने यूपी 112 डायल कर पुलिस बुला ली। यूपी 112 पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम महेश वर्मा व उनके बेटे अनिल कुमार को एक पेटी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई।
वहां सत्तापक्ष से जुड़े लोगों ने मंडल अध्यक्ष की सिफारिश शुरू कर दी। देर रात तक चली जद्दोजहद के बाद मंडल अध्यक्ष को थाने से छोड़ दिया गया। वहीं, उनके बेटे के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यूपी 112 के रिकार्ड में मंडल अध्यक्ष की भी गिरफ्तारी दिखाई गई है। गांव में भी मंडल अध्यक्ष के पकड़े जाने की खूब चर्चा रही। मामले में पुलिस ने केवल 20 क्वार्टर शराब की बरामदगी दिखाई है। वहीं बाद में निजी मुचलके पर बेटे को भी थाने से छोड़ दिया गया।
अवैध शराब बरामदगी के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे निजी मुचलके पर छोड़ा गया है। मंडल अध्यक्ष की भूमिका नहीं पाई गई है। इससे उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। - प्रमोद कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद

अवैध शराब बिक्री से मंडल अध्यक्ष का कोई सरोकार नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता ऐसा कोई काम नहीं करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। - विकास मिश्रा, मीडिया प्रभारी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed