फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : If the money could not be raised for the operation, the young man hanged himself

कानपुर देहात ः ऑपरेशन के लिए नहीं जुटा पाया धन तो युवक ने लगा ली फांसी

Wed, 15 Jun 2022 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : If the money could not be raised for the operation, the young man hanged himself
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। मुनौरापुर गांव में पेट दर्द से परेशान युवक ऑपरेशन के लिए रुपये नहीं जुटा पाया तो खेत में लगे पेड़ पर चादर का फंदा डाल फांसी लगा ली। घटना की सूचना से परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मुनौरापुर गांव निवासी रामनरेश (45) शादी समारोह में बैंड बजाने का काम करता था। उसके परिवार में मां विद्यावती, पत्नी मीना, बेटा अजय, रामकेश, बेटी सोनम व शिवानी है। परिजनों के अनुसार रामनरेश एक वर्ष से पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे थे।
विज्ञापन

बैंडबाजा बेचकर किसी तरह अपना इलाज कर रहे थे। शनिवार को कानपुर के प्राइवेट चिकित्सक ने पेट का ऑपरेशन करने के लिए 25 हजार रुपये का प्रबंध करने की बात कही थी। काफी प्रयास के बाद भी रामनरेश रुपये नहीं एकत्र कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दुखी होकर मंगलवार को गांव के राजन शुक्ला के खेत में लगे पेड़ पर चादर का फंदा डालकर रामनरेश ने फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता है कि मृतक इलाज के लिए रुपयों का प्रबंध नहीं कराया तो उसने फांसी लगा ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed