फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat holi festival

होली खेलैं रघुवीरा बिरज मां होली...

Sun, 08 Mar 2020 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat holi festival
परिषदीय विद्यालय में गुलाल लगाकर होली खेलती छात्राएं। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बुंदेलखंड की सीमा से सटी यमुना पट्टी के गांवों में होली की तैयारी जोरों पर हैं। गांवों में टोलियां ढोलक की थाप, हारमोनियम व झींके की धुनों के बीच फाग गा रहे हैं। होली की खरीददारी चल रही है। गुझिया, मेवा, रंग-गुलाल और पिचकारी की खरीद हो रही है। बाजारों में सुबह से शाम तक भीड़ है।
विज्ञापन

होली पर फागुनी रंग निराला होता है। बुंदेलखंड में होली पर फाग की अलग छाप है। इसकी झलक जिले की यमुना बेल्ट के गांव शाहजहांपुर, बेहमई, हरिहरपुर, खोजारामपुर, बिझौना, बैजामऊ, भाल, दमनपुर में देखी जा सकती है। गांवों में फाग की जमातों ने फागुनी रंग जमाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को राजपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी होली पर कलाकारों ने फाग गायन से लोगों का मन मोह लिया। बीहड़ पट्टी स्थित भाल गांव में फाग गायक उदयराज सिंह, शिवसागर, छेदीलाल, ढोलक वादक डालचंद्र, हरमोनियम वादक कमलेश मिश्रा व झींका वादक देशराज सिंह और कालू सिंह के साथ फाग गायन से समां बांध दिया।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। इस मौके पर सपा नेता पवन कटियार, सुरेशचंद्र मिश्रा, मंजीत मिश्रा, देवेंद्र सिंह, जगदीश, रामस्वरुप, छेदीलाल पाल, मनोज यादव, अनवार खां मुन्ना, संजू मिश्रा, विनोद दुबे, यश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में जमकर खेली होली
शनिवार को पढ़ाई के बाद होली का अवकाश कर दिया गया। इस कारण स्कूलों मेें बच्चों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाकर धमाल मचाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय संगसियापुर मेें बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। प्रधानाध्यापक मुन्नी देवी, शिक्षक वंदना गुप्ता, अजय पोरवाल, नवनीत दुबे ने बच्चों को होली की बधाई दी। इस दौरान सूरज, रियाज, आदर्श, संदीप, सौरभ, यश कुमार, अविनाश, हिमांशू, विकास, कुमकुम, सोनी, सुप्रिया, ज्योति, शिखा, अल्का छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। रनियां में किशरवल स्थित स्वामी विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल में बच्चों ने होली खेली। कीरतपुर स्थित राहुल मेमोरियल इंटर कॉलेज में भी बच्चों ने होली खेली। इस दौरान यूएन मिश्रा, एस दयाल, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार, हरिशंकर शुक्ला, मुकुल शुक्ला, ऋषभ दुबे, नैंसी गुप्ता, रामनरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed