{"_id":"626ff08aa85d726b7f6d167f","slug":"kanpur-dehat-hearing-of-bikru-and-behmai-case-postponed-again-due-to-strike-of-advocates-akbarpur-news-knp6945041117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : अधिवक्ताओं की हड़ताल से बिकरू व बेहमई कांड की सुनवाई फिर टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : अधिवक्ताओं की हड़ताल से बिकरू व बेहमई कांड की सुनवाई फिर टली
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर कोर्ट स्थानांतरण के मामले को लेकर माती कचहरी के अधिवक्ता 12 मार्च से हड़ताल पर हैं। इसके चलते बिकरू व बेहमई कांड की सुनवाई सोमवार को फिर टल गई। कोर्ट ने दोनों मामलों में अब सुनवाई के लिए नौ मई की तारीख तय की है।
बिकरू कांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। आरोप निर्धारण को लेकर सुनवाई होनी है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता राम नरेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार को हड़ताल की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब कोर्ट ने सुनवाई की तिथि नौ मई तय की है। आरोपियों की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई।
उधर बेहमई कांड की सुनवाई भी हड़ताल के चलते टल गई। मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट सुधाकर राय की अदालत में चल रही है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता गिरीश नारायण दुबे ने बताया कि कोर्ट में आरोपी विश्वनाथ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
जबकि श्यामबाबू की तरफ से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया गया। पोसा जेल में बंद है। वह बीमार होने की वजह से कोर्ट नहीं लाया जा रहा है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अब नौ मई की तिथि निर्धारित की है।