फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Health fair held in Rasulabad and Jhinjhak CHC, treatment of 1412 patients

कानपुर देहात : रसूलाबाद और झींझक सीएचसी में लगा स्वास्थ्य मेला, 1412 मरीजों का हुआ उपचार

Fri, 22 Apr 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Health fair held in Rasulabad and Jhinjhak CHC, treatment of 1412 patients
रसूलाबाद सीएचसी में खेल किट देते सांसद व विधायक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद/झींझक। रसूलाबाद और झींझक सीएचसी में गुरुवार को अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। दोनों सीएचसी में 1412 मरीजों का उपचार किया गया। रसूलाबाद सीएचसी में कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक और विधायक पूनम संखवार ने दीप जलाकर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने सरकार की योजनाओं का बखान किया।
विज्ञापन

मेले में सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अमृत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन कर रही है। मेले में गर्भवती की गोद भराई करने के साथ आशाओं को छाता वितरित किया गया।
विज्ञापन

रसूलाबाद सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि मेले में 850 मरीजों का उपचार किया गया। करीब चार बजे दोनों जनप्रतिनिधि झींझक सीएचसी पहुंचे और मेले में लगे स्टाल का निरीक्षण कर कर्मचारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में सांसद व विधायक ने युवक और महिला मंगल दल की 10 टीमों को खेल किट और सात दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी। झींझक सीएचसी में 562 रोगियों का उपचार किया गया।

वहीं, कोरोना काल में बेहतर सुविधा देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन कुमार शर्मा, श्याम मोहन दुबे, लता तिवारी, सोनू तिवारी, शरद शुक्ला, संतोष प्रताप सिंह, कन्हैया पोरवाल, वीरू चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed