फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Health fair held in Pukhrayan and Devipur CHC, 1051 patients were examined

कानपुर देहात ः पुखरायां व देवीपुर सीएचसी में लगा स्वास्थ्य मेला, 1051 मरीजों की हुई जांच

Sat, 23 Apr 2022 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Health fair held in Pukhrayan and Devipur CHC, 1051 patients were examined
स्वास्थ्य मेले में आशा कार्यकर्ता को छात्रा देते केंद्रीय राज्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री व डीएम। स - फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। देवीपुर और पुखरायां सीएचसी में शुक्रवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। दोनों जगहों पर 1051 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मेले का उद्घाटन कर स्टालों का निरीक्षण किया। करोना काल में मरीजों की सेवा करने वाले चिकित्सकों की सराहना की।
विज्ञापन

देवीपुर सीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य मेले का केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां उन्होंने दिव्यांगजनों को उपकरण दिए। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से सभी विभाग में कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। लोग इनका लाभ लें।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षा, पंचायत, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, आंगनबाड़ी, मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण के समूहों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षा विभाग के स्टाल में बच्चों की ड्रेस के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने बताया कि बच्चों की नाप लेकर समूह के माध्यम से ड्रेस सिलवाई जाती है। यहां उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास कुमार के कोविड काल में किए कार्यों की सराहना करते हुए सम्मानित किया। कुल 517 मरीजाें का इलाज किया गया।
पुखरायां सीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य मेेले का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व जिलाधिकारी नेहा जैन ने किया। यहां स्टालों का निरीक्षण कर आशाबहू को छाता दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार पंक्ति के अंतिम जरूरतमंद तक योजना का लाभ पहुंचाया जाए।

यहां 534 मरीजों का इलाज किया गया। मेला में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। यहां सीएमओ डॉ. एके सिंह, एसडीएम अजय कुमार राय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप सचान, योगेंद्र द्विवेदी, सौरभ मिश्र, संदीप सचान सहित प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed