{"_id":"62a8eae2c09fd82dbc4742ca","slug":"kanpur-dehat-head-constable-and-two-constables-suspended-for-gangster-s-escape-from-police-custody-akbarpur-news-knp702382019","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : पुलिस अभिरक्षा से गैंगस्टर के भागने के मामले में हेड कांस्टेबल व दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : पुलिस अभिरक्षा से गैंगस्टर के भागने के मामले में हेड कांस्टेबल व दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन
कानपुर देहात। पुलिस अभिरक्षा से गैंगस्टर के भागने के मामले में एक हेड कांस्टेबल व दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच सीओ अकबरपुर को सौंपी गई है। इधर, पुलिस अभी गैंगस्टर का पता भी नहीं लगा सकी है।
अकबरपुर के लालपुर मुरीदपुर निवासी लोकेंद्र उर्फ लवकुश को वाहन चोरी और गैंगस्टर के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह माती जेल में बंद था।
पेट संबंधी रोग के कारण पांच जून को पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र और सिपाही मोहम्मद इसहार व कुलदीप चौधरी उसे कानपुर के हैलट अस्पताल ले गए थे। वहां डॉक्टरों ने उसे वार्ड नंबर-11 में भर्ती किया था। 11 जून की सुबह लोकेंद्र पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से भाग गया था।
मामले में हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र ने स्वरूप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस लोकेंद्र की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं लगा है।
विज्ञापन
इधर, एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि गैंगस्टर के भागने के मामले में हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र व कांस्टेबल मोहम्मद इसहार और कुलदीप को निलंबित किया गया है। विभागीय जांच सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।