फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Hail fell with rain, damage to oilseed and pulse crops

कानपुर देहात : बारिश संग गिरे ओले, तिलहनी व दलहनी फसलों को नुकसान

Mon, 10 Jan 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Hail fell with rain, damage to oilseed and pulse crops
ओलावृष्टि से टूटे सरसों के फूल दिखाता किसान। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बारिश के साथ शनिवार की रात को हुई ओलावृष्टि से तिलहनी व दलहनी फसलों को नुकसान हुआ है। ओले की चपेट में आकर सरसों का फूल गिर गया है। वहीं चने के फूल को भी नुकसान हुआ है। फसलों को नुकसान पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

रनियां, रायपुर, मलासा व मैथा में शनिवार देर रात बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे तिलहनी व दलहनी फसल को नुकसान हुआ। रनियां प्रतिनिधि के अनुसार ओलावृष्टि के बाद रविवार की सुबह रनियां व रायपुर के किसान खेत पहुंचे तो वहां सरसों व चने की फसल में लगे फूल व डंठल टूटे हुए दिखे।
विज्ञापन

वहीं मैथा तहसील के कई गांवों में आलू व लाही की फसलों में नुकसान हुआ है। सुनवर्षा, चौथिआई, कैरानी, अलियापुर, चंद्रवल किशनपुर, बेहटा में भी ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। तहसीलदार मैथा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि लेखपालों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अरविंद कुमार ने बताया कि ओलावृष्टि से काफी किसानों की तिलहनी व दहलनी फसलों को नुकसान हुआ है। सर्वे के बाद नुकसान का पता चल सकेगा। वहीं उप निदेशक कृषि विनोद यादव ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के बाद नुकसान की स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed