फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Guard dies in concrete plant, uproar by family members, accused of murder

कानपुर देहात : कंक्रीट प्लांट में गार्ड की मौत, परिजनों का हंगामा, लगाया हत्या का आरोप

Sun, 10 Jul 2022 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Guard dies in concrete plant, uproar by family members, accused of murder
घटना स्थल पर रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रनियां (कानपुर देहात)। अकबपुर के रायपुर-गजनेर मार्ग स्थित आरएमसी कंक्रीट प्लांट में शनिवार भोर संदिग्ध हालात में गार्ड की मौत हो गई। कानपुर नगर के हैलट अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव लेकर प्लांट पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर रनियां चौकी और अकबरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा कर शांत कराया। मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व पूर्व विधायक विनोद कटियार ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

गजनेर क्षेत्र के गंगरौली गांव निवासी दिनेश दुबे का बेटा आर्यन दुबे उर्फ बीरु (30) रायपुर-गजनेर मार्ग स्थित आरएमसी कंक्रीट प्लांट में पांच माह से गार्ड की नौकरी कर रहा था। शनिवार को उसकी रात में ड्यूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ वीर सिंह, सुपरवाइजर अमित कुमार व ऑपरेटर बब्लू भी रात में ड्यूटी कर रहे थे। शनिवार भोर में अचानक संदिग्ध हालात में आर्यन की मौत हो गई। सुपरवाइजर व ऑपरेटर उसे रायपुर के निजी अस्पताल में ले गए।
वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सहकर्मियों को डॉक्टर की बात पर यकीन नहीं हुआ और वह लोग आर्यन को लेकर हैलट गए। वहां भी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजन भी हैलट पहुंचे और शव को लेकर प्लांट पर आ गए।
यहां पर आर्यन की हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। सूचना पर रनियां चौकी प्रभारी व अकबरपुर थाना प्रभारी विनोद पांडेय मौके पर पहुंचे और तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया।

घटनास्थल पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व पूर्व विधायक विनोद कटियार भी पहुंचे और दुखी परिजनों को सांत्वना दी। पूर्व विधायक ने प्लांट के मैनेजर धीरेंद्र शर्मा से आर्थिक सहायता देने को कहा। थाना प्रभारी ने बताया कि आरएमसी प्लांट के मालिकों व परिजनों के बीच समझौते की बात चल रही है। आर्यन के परिजनों की तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed