फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: groom had seizures, bride refused to marry

Kanpur Dehat: फेरे के दौरान दूल्हे को आया दौरा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार, लौटी बरात

Sun, 25 Jun 2023 10:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Jun 2023 10:46 PM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में फेरे के दौरान दूल्हे दौरा आ गया। इसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के न मानने से बरात लौट गई।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: groom had seizures, bride refused to marry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात के मूसानगर में चपरेहटा ग्राम पंचायत में शनिवार की रात आई बरात में फेरे के समय दूल्हे को अचानक दौरा आ गया। जानकारी पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बावजूद बात न बनने पर बरात बिना दुल्हन के लौट गई। चपरेहटा ग्रामपंचायत निवासी एक ग्रामीण की बेटी की शादी संदना धरमपुर निवासी युवक के साथ तय हुई थी। शनिवार 24 जून की रात बरात गांव पहुंची। द्वारचार व जयमाला का कार्यक्रम होने के बाद फेरे शुरू हुए।

विज्ञापन


दो फेरे होने के बाद दूल्हे को अचानक चक्कर आ गया और वह मंडप के पास ही गिर गया। इससे दुल्हन व मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग दूल्हे पर पानी डालकर होश में लाए तो दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिस पर शादी की खुशियों वाले माहौल में सन्नाटा पसर गया। दोनों पक्षों के बीच रात भर पंचायत चलती रही, लेकिन दुल्हन के न मानने से मामले का कोई हल नहीं निकल सका। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया और बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed