{"_id":"624ca1396d954f151e680b4b","slug":"kanpur-dehat-gram-panchayat-officer-posted-in-rajpur-block-suspended-investigation-handed-over-to-amrodha-bdo-akbarpur-news-knp689560482","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : राजपुर ब्लाॅक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, अमरौधा बीडीओ को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : राजपुर ब्लाॅक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित, अमरौधा बीडीओ को सौंपी जांच
विज्ञापन
कानपुर देहात। पीएम आवास योजना में अपात्रों का चयन, हैंडपंपों की मरम्मत में सरकारी धन का दुरुपयोग समेत अन्य शिकायतों पर डीपीआरओ ने राजपुर ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया। मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जांच अमरौधा बीडीओ को सौंपी गई है।
राजपुर विकासखंड में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर कुमार पर आरोप है कि चार अप्रैल को डीएम का अनुमोदन होने के बावजूद ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनरेगा व राज्य वित्त योजना अंतर्गत कराए गए कार्यों के सत्यापन के लिए अभिलेख नहीं उपलब्ध कराए गए।
निर्धारित तारीख बाद भी कार्यों का सत्यापन नहीं कराया गया। वहीं अमराहट में वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में कई अपात्रों का चयन कर लिया। हैंडपंप मरम्मत व रिबोर के नाम पर सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया गया।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत गौहानी बांगर में काफी समय से निर्माणाधीन पंचायत भवन के कार्य को पूरा नहीं कराया। ब्लॉक के प्रधानों ने ग्राम पंचायत अधिकारी की मनमानी से परेशान होकर बीडीओ के माध्यम से डीएम को शिकायती पत्र भी भेजे थे।
डीपीआरओ नमिता शरण ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी सुधीर कुमार को कई आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जिला मुख्यालय पर संबद्ध किया गया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जांच शुरू कराई गई है।